फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीसीएस प्री-2024 के 150 में से 86 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Sat, 14 Jun 2025 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, इसमें से 86 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। वहीं, पीसीएस प्री-24 का परिणाम जारी हो चुका है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, इसमें से 86 प्रश्नों पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दाखिल की हैं। वहीं, पीसीएस प्री-24 का परिणाम जारी हो चुका है। इसकी मुख्य परीक्षा 29 जून से है। अभ्यर्थियों ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोग से पांच बिंदुओं पर जवाब मांगा था। अभ्यर्थी ने आयोग से सवाल किया कि उत्तर कुंजी पूर्व की भांति पहले क्यों जारी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


जिसपर आयोग ने जवाब दिया है कि पहले अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने का प्रावधान था, लेकिन आयोग में प्रत्यावेदन देकर ओएमआर शीट देखते थे और अंतिम परिणाम जारी होने से पहले असंतुष्ट अभ्यर्थी कोर्ट चले जाते थे, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी होती थी। इस कारण आयोग ने एक अगस्त 2019 को यह निर्णय लिया कि अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां ले ली जाएंगी। लेकिन, प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी अंतिम चयन के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें