फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने मांगी दो पीसीएस परीक्षाओं की मार्कशीट

Mon, 10 May 2021 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पिछली परीक्षाओं में संशोधित उत्तरकुुंजी जारी न होने पर उठाए आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल
  • प्रतियोगियों ने यूपीपीएससी के सचिव को भेजा पत्र, पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर की उठी मांग
विज्ञापन
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की मार्कशीट जारी की है। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि दोनों परीक्षाओं की मार्कशीट शीघ्र जारी की जाए, ताकि अगली परीक्षा के लिए वे अपना मूल्यांकन और तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि कोविड के कारण पीसीएस-2018, 2019 और 2020 की परीक्षा प्रभावित हुई है। ऐसे में ओवरएज अभ्यर्थियों को अगली दो परीक्षाओं में अतिरिक्त अवसर भी दिए जाएं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने आयोग के सचिव को ईमेल पर ज्ञापन भेजकर कहा है कि पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है। यहां तक कि पीसीएस-1019 के चयनितों की ज्वाइनिंग भी हो चुकी है। आयोग ने कटऑफ अंक, अभ्यर्थियों को मिले प्राप्तांक के आधार पर ही अंतिम चयन परिणाम तैयार किया होगा, इसके बावजूद अभ्यर्थियों की मार्कशीट जारी नहीं की गई। इसके अलावा पिछली कई परीक्षाओं की संशोधित एवं अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी नहीं की गई है। ऐसे में आयोग मार्कशीट और उत्तरकुंजी शीघ्र जारी करे। अभ्यर्थियों को यह जानने का अधिकार है कि आयोग ने उत्तरकुंजी में क्या संशोधन किया? कौन से सवाल गलत थे और कौन से सही थे? प्रतियोगियों से यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर आयोग अभ्यर्थियों से यह जानकारी छिपाता है तो यह भी भ्रष्टाचार है। 

बिना संशोधित उत्तरकुंजी देखे अभ्यर्थी कैसे दावा करेंगे कि उन्होंने सवाल का जवाब सही दिया था या नहीं। इससे सिर्फ अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। प्रतियोगी छात्रों ने सचिव को लिखे पत्र में यह दावा भी किया है कि आयोग के पास असिस्टेंट इंजीनियर के पदों का अधियाचन है। मांग की है कि इन पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए। साथ ही प्रतियोगियों का कहना है कि पीसीएस-2018, पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की परीक्षा किसी न किसी रूप में कोविड के कारण प्रभावित हुई है। इन परीक्षाओं में जिन अभ्यर्थियों के पास अंतिम अवसर थे और अब वे ओवरएज हो चुके हैं, उन्हें वर्ष 2021 एवं 2022 या वर्ष 2022 एवं 2023 की पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें