फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी ने निगली संदिग्ध पर्ची, हुआ गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो हनुमानगंज आरआरबी लेवल वन की परीक्षा में संदिग्ध पर्ची के साथ गिरफ्तार आरोपी अंकित सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन
सरायइनायत के अंदावा स्थित केंद्र पर आरआरबी लेवल वन की परीक्षा में मंगलवार को प्रवेश के दौरान तलाशी लेते समय एक परीक्षार्थी की गतिविधि संदिग्ध लगी। तलाशी के दौरान प्रयागराज के परीक्षार्थी के पास संदिग्ध पर्ची मिली।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर वह पर्ची निगल गया लेकिन उसका एक हिस्सा सुरक्षा कर्मियों ने छीन लिया। मामले में परीक्षा केंद्र के वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर (वीसीओ) ने परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय परिसर के आई-टेक जोन परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को तीसरी पाली में पांच से साढ़े छह बजे तक परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार, परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान चिरला मुजप्ता, बमरौली उपरहार, एयरपोर्ट नगर निवासी अंकित सिंह ने जैसे ही केंद्र में प्रवेश किया, सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया और तलाशी लेने लगे। इसी दौरान उसके पास से कागज की एक संदिग्ध पर्ची बरामद हुई, जिसमें कुछ नंबर लिखे थे।
जब उससे पूछताछ की गई तो उसने एक सुरक्षाकर्मी के हाथ से पर्ची छीनी और निगल गया। छीना-झपटी में पर्ची का एक हिस्सा सुरक्षा कर्मियों के हाथ लग गया।
वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर आनंद कुमार भारतीय ने वीएडीएम (टीसीएस) सुनील कुमार तिवारी, सुरक्षा गार्ड रोशन लाल व गणेश कुमार को गवाह के रूप में प्रस्तुत कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसी दिन अंकित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित कुमार मालवीय का कहना है कि परीक्षा की घटना संज्ञान में आई है। मामले में अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें