फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने को चला सघन अभियान

विज्ञापन
campaign run to catch electricity theft at Rambagh, Bamhrauli in Pryagaraj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
रामबाग, बम्हरौली में काटे गए कनेक्शन, एफआईआर, बदले गए मीटर, मौके पर 48.64 लाख वसूले
विज्ञापन

प्रयागराज। विद्युत विभाग की ओर से बुधवार को निदेशक कामर्शियल ओपी दीक्षित की देखरेख में रामबाग के मलाकराज और साउथ मलाका जबकि बम्हरौली डिवीजन के चकिया क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में बिजली चोरी करते पकड़ने के साथ ही कटे संयोजनों को दोबारा चलता हुआ पाए जाने पर पकड़ा गया। बकाया संयोजनों को काटने के अतिरिक्त विद्युत भार भी बढ़ाया गया।
अभियान के दौरान विद्युत चोरी में 98 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया, जिनका विद्युत भार 188 किलोवाट था। काटे गए बारह संयोजनों को चलते हुए पाया गया। 46.18 लाख के बकाए पर सवा सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसी क्रम में 27.21 लाख रुपये वसूले गए। टीम की ओर से 150 मीटर भी बदले गए। टीम में विजलेंस फतेहपुर और प्रतापगढ़ के साथ कीडगंज और कोतवाली पुलिस ने सहयोग किया।
विज्ञापन

वहीं चकिया क्षेत्र में 660 उपभोक्ताओं की चेकिंग के दौरान 135 पर एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान 31 कनेक्शन काटे गए, 51 के मीटर बदले गए और 21.43 लाख रुपये की वसूली की गई । ग्यारह उपभोक्ताओं के विद्युतभार को बढ़ाया गया। टीम में दस टीमों सहित विजिलेंस और धूमनगंज थाने की पुलिस साथ रही।
मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने उपभोक्ताओं की मीटर संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया। अभियान में एलपी चक्रवेदी, अधिशासी अभियंता कल्याणी देवी, महेंद्र मौर्य अधिशासी अभियंता करेलाबाग, लक्ष्मीशंकर अधिशासी अभियंता नैनी, सीएम सिंह, अधिशासी अभियंता, परीक्षण खंड, उपखंड अधिकारी अतुल गौतम, शुभम मिश्र, नितिन बरनवाल, मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, डीके सिंह, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, जीवेश नंदन, रविंद्रपाल, विजय कटारिया, शैलेंद्र सिंह आदि के अतिरिक्त अवर अभियंता एवं लाइन स्टाफ शामिल था।
विज्ञापन

ओमप्रकाश प्रयागराज परिक्षेत्र के नए मुख्य अभियंता
प्रयागराज। बस्ती में तैनात मुख्य अभियंता वितरण ओमप्रकाश यादव को प्रयागराज परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। वह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा की जगह पर पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें