लॉकखत्म होने के बाद जब भी फ्लाइट का सफर शुरू होगा तो यात्रियों को कई नए नियमों का पालन करना पड़ सकता है । बताया जा रहा है कि यात्रियों को अपने स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही फ्लाइट में यात्रा करने की अनुमति आने वाले समय में दी जा सकती है । सफर के दौरान यात्रियों को मास्क, हैंड ग्लब्स और डिस्पोजल कैप भी अनिवार्य रहेगी। डीजीसीए ने इस संबंध में प्रयागराज समेत तमाम एयरपोर्ट प्रबंधन से यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सुझाव मांगे हैं।
दरअसल डीजीसीए इन दिनों लॉक डाउन खत्म होने के बाद शुरू की जाने वाली हवाई यात्रा को लेकर गाइडलाइन की तैयारियों में जुटा हुआ है। देश के तमाम एयरपोर्ट निदेशकों से भी पूछा गया है कि फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों में किसी तरह का संक्रमण का खतरा ना हो इसे ध्यान में रखते हुए सुझाव दिए जाएं। चर्चा है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह लेकर तय हुआ है कि सफर के दौरान यात्रियों को अपने स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा, उसके बाद ही उन्हें फ्लाइट में सवार होने की अनुमति मिल सकेगी। इसके अलावा जब यात्री एयरपोर्ट में दाखिल होगा तो सबसे पहले उसकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
यात्री के पास मास्क, हैंड ग्लब्स और डिस्पोजल कैप की भी चेकिंग की जाएगी। अगर किसी के पास यह सब नहीं है तो एयरपोर्ट पवन धन द्वारा कुछ शुल्क लेकर उसे मास्क आदि उपलब्ध कराया जाएगा। उधर विमान की मिडिल सीट पर यात्रियों को बैठाए जाने के मामले में अब भी संशय बना हुआ है। क्योंकि इससे विमानन कंपनियों को काफी नुकसान होगा। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि विमानन कंपनियां आने वाले दिनों में किराया भी बढ़ा सकती हैं। एयरपोर्ट के काउंटर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चिन्ह बनाए जाएंगे ,ताकि यात्री उन्हीं चिन्हों पर खड़े हो।