फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शराब की बोतल पर 2 से 20 रुपये तक लगेगा कोरोना सेस, कैसे खुलेंगे ठेके, जनता देगी सुझाव

Sun, 03 May 2020 05:11 PM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में शराब पर बोतल के हिसाब से कोरोना सेस लगेगा। सरकार ने प्रति बोतल 2 से 20 रुपये तक सेस लगाने का निर्णय लिया है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने इसका फैसला 30 अप्रैल को ले लिया था। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठेके किस तरह खुलेंगे, इसके लिए डीसी व लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


4 मई 2020 के बाद कुछ राज्य अपने स्तर पर ठेके खोलने की योजनाएं बना रहे हैं। चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों ने ठेके खोलने की पहल की है। जनता की भावनाओं के अनुरूप हम भी निर्णय लेंगे। आबकारी कर पिछले महीने से न के बराबर है। इसलिए सरकार शराब पर कोविड-19 सेस लगाया जाएगा है। यह प्रति बोतल 2 रुपये से 20 रुपये के बीच हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सेना ने कोरोना योद्धाओं को जो सम्मान दिया वे अतुलनीय कदम है। उन्होंने सभी डिपो होल्डर्स का आभार जताया जिन्होंने समय पर सामान आवंटित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को सख्ती के साथ लागू करेंगे। उन्होंने बताया कि शराब का पुराना स्टॉक चेक किया था, 53 ऐसी जगह हैं जहां पर स्टॉक रखा जाता है। इनमें से कई में अनियमितताएं मिली हैं। उन पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला के बयान के जवाब में कहा कि हमने जनता के प्रति जिम्मेवारी निभाई है। चाहे वे हरियाणा में हो या हरियाणा से बाहर। दूर दराज के प्रदेशों से अपने फंसे हुए नागरिक को प्रदेश में लाने का काम किया है। कुल 9618 लोगों की कॉल आई जो दूसरे राज्यों में रुके हैं। कंटेनमेंट जोन से अपने नागरिक इसलिए वापस नहीं लाए जा रहे, क्योंकि पंजाब ने ये गलती की और एकदम से मरीज बढ़ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें