फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव केस बढ़ने से उम्मीदों को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
लाकडाउन-4 में कुछ राहत की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, बीतें दो दिनों में जिले में 12 नए मामले सामने से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद को झटका लगता भी दिख रहा है। सख्त पाबंदियों के दायरे में ही कुछ छूट की बात कही जा रही है। प्रशासन को केंद्र और प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। केंद्र की गाइडलाइन रविवार को आने की सूचना है। इसके बाद राज्य की गाइडलाइन जारी होगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में तब तक वर्तमान व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लाकडाउन-4 सोमवार से लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद से ही इस दौरान उद्योगों के साथ व्यापार को लेकर भी राहत की उम्मीद की जा रही है। उन्हाेंने राहत पैकेज के साथ एक सीमा तक बाजार खोलने के भी संकेत दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्र की गाइडलाइन के पालन का निर्देश दिया। विस्तृत गाइडलाइन जल्द जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय स्थिति को देखते हुए ही इसे लागू किया जाएगा। चूंकि यहां 15 दिनों में कोविड-19 के 19 नए मामले सामने आ चुके हैं। 12 तो दो दिन में ही आए हैं। ऐसे में बाजार खोलने को लेकर उम्मीदों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें