फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेटा बोला- पिता को दिए थे 13 हजार रुपये, पुलिस को नहीं मिली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रयागराज। पुलिस को दिए बयान में बेटे जितेंद्र ने दावा किया है कि कोर्ट के फैसले के बाद पिता को 13 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे। वहीं पुलिस को घटनास्थल और मृतक के सामान की जांच में नकदी नहीं मिली। रकम दिए जाने की कहानी में कोई और तथ्य तो नहीं छिपा। पुलिस से इस पहलू से भी छानबीन कर रही है।
जितेंद्र ने बताया कि जिला न्यायालय की ओर से भरण-पोषण संबंधी आदेश सुनाए जाने के बाद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रामदुलारे घर पहुंचे थे। अदालत ने छह बेटों को पिता के लिए 40-40 हजार (2.40 लाख) रुपये देने का आदेश दिया था। इसी के तहत उसने 13 हजार रुपये अग्रिम रूप से पिता को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र का कहना है कि पिता ने रुपये अपने बैग में रख लिए थे। घर से निकलते समय उन्होंने कहा था कि वह शाम तक वापस आएंगे। यदि देर हुई तो वृद्धाश्रम चले जाएंगे। सुबह सूचना मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि गोली लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें