फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी के साथ फोटो खिंचवाने की बात कर रहे थे : बहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन कलावती ने बताया कि शुक्रवार शाम भाई रामदुलारे घर आए थे। वह भतीजी के साथ फोटो खिंचवाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह घर बहुत कम आ पाते हैं, इसलिए परिवार के लोगों की एक साथ मोबाइल में फोटो होना चाहिए। यह बताते हुए कलावती फफक पड़ीं।
रामदुलारे वर्षों से टाइल्स ठेकेदारी का काम करते थे। मेहनत-मजदूरी कर उन्होंने परिवार को खड़ा किया, लेकिन बुढ़ापे में उन्हें अपने ही परिवार से संघर्ष करना पड़ा। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया था कि वह वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

वहीं, रामदुलारे की दूसरी बहन अनारकली ने बताया कि परिवार के लोग काफी समय से भाई को परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले। अनारकली ने कहा, भाई बहुत सीधा इंसान थे। बुढ़ापे में उसे चैन से जीने नहीं दिया गया।
-
पहले भी कई बार किया था हमला
बहन कलावती ने आरोप लगाया कि बेटों ने पहले भी कई बार उनकी पिटाई की थी और प्रताड़ित किया था। परिवार के व्यवहार से परेशान होकर ही वह वृद्धाश्रम में रहने लगे थे। अदालत का फैसला आने के बाद रामदुलारे के बेटे नाराज थे। संभावना है कि इसी नाराजगी में अखिलेश ने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

-

आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें