भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होटल यश पदम में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में प्रदेश में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव और लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने के लिए सीएम योगी को बधाई दी गई।
व्यापािरयों ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रदेश सरकार में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने होली की बधाई देते हुए एकता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। समारोह में नवीन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, भरत हिरानी, टीटू गुप्ता, अभिषेक सुल्तानिया, शानू चौरसिया, पीयूष पांडेय, रानू अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, रमन जयहिंद आदि मौजूद रहे।