फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दुकान बंद कर लौट रहे भाईयों को बदमाशों ने मारी गोली, 50 लाख रुपये और नकदी लेकर फरार

Sat, 09 Jan 2021 08:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
घटना के बाद मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले प्रतापगढ़ शहर के सराफा बाजार में पड़ी 90 लाख की डकैती के मामले में पुलिस अभी बदमाशों का सुराग भी नहीं लगा पाई थी कि शनिवार शाम पट्टी में एक बड़ी वारदात हो गई। 
विज्ञापन


कस्बे में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान बंदकर भाई के साथ बाइक से घर जा रहे सराफा व्यापारी अहमद (35) की गोली मारकर हत्या करने के बाद दस लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। लुटेरों ने अहमद के बड़े भाई मुस्तकीम (42) को तमंचे की बट से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

पट्टी कस्बे के रायपुर निवासी अहमद की चौक में सराफा की दुकान है। वह शनिवार शाम करीब छह बजे दुकान बंद करने के बाद बड़े भाई मुस्तकीम के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक अहमद चला रहा था, जबकि मुस्तकीम दस लाख के गहने और नकदी से भरा बैग लेकर पीछे बैठा था। 
विज्ञापन


घर से करीब 200 मीटर पहले चमन चौक पुलिया के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाश मुस्तकीम के पास रहा गहनों से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। 

यह देख अहमद आगे बढ़ा तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर दो गोलियां मार दीं। इसके बाद लुटेरे जेवरात से भरा बैग लेकर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश गायब हो चुके थे। 

दोनों भाइयों को पट्टी सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अहमद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तमंचे की बट से हुए हमले से मुस्तकीम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर अहमद की मौत की जानकारी होने के बाद जिलेभर के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें