prayagraj news : राजकुमार जायसवाल (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
पीएसी कालोनी नैनी के रहने वाले राजकुमार जायसवाल का शंकरगढ़ में क्रशर प्लांट है। उन्होंने मेवालाल की बगिया में गोदाम बना रखा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी वैगन आर कार से घर जाने के लिए निकले। उसी समय उनके बड़े बेटे गोलू ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह गोदाम से निकल चुके हैं। थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं। उनकी लोकेशन पीएसी कालोनी में घर के पास तक मिली है।
prayagraj news : व्यापारी के अपहरण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई।
- फोटो : prayagraj
घर से करीब दो सौ मीटर पहले तक उनकी कार को देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी कार के पीछे एक सफेद रंग की लक्जरी गाड़ी भी थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। जब वह आधा घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो बेटे गोलू ने फिर फोन किया। उनका फोन बिजी जा रहा था। इसके कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद घर वाले अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कार नंबर के आधार पर खोजबीन शुरू की। करीब सवा ग्यारह बजे उनकी कार तेलियरगंज में दिखी है।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की फोर्स को व्यापारी की खोजबीन में लगाया गया है। उनकी कार के आस पास एक सफेद रंग की गाड़ी दिख रही है। उनके घर के पास मेडिकल की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया है कि वह खुद अपनी कार से उतरकर दूसरी गाड़ी में बैठे थे। दूसरी गाड़ी में बैठा एक शख्स उनकी कार लेकर चला गया था। एसपी के मुताबिक मौके पर बल प्रयोग से अपहरण का सुबूत नहीं मिला है। फिलहाल घर वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घर वालों के पास किसी तरह का कोई कॉल नहीं आया था।
prayagraj news : व्यापारी के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।
- फोटो : prayagraj