चौक हो या फिर कोठापार्चा, कटरा हो या फिर रोशन बाग। पुराने शहर के इन बाजारों में जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इसके लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में पार्किंग बनाए जाने की मांग की है।
चौक हो या फिर कोठापार्चा, कटरा हो या फिर रोशन बाग। पुराने शहर के इन बाजारों में जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इसके लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रमुख बाजारों में पार्किंग बनाए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने जीरोरोड स्थित अग्रसेन चौराहे के सुंदरीकरण एवं कई अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार की शाम अपनी आवाज बुलंद की। मांग की गई कि शहर में व्याप्त समस्याओं का प्रमुखता से समाधान हो।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित होटल यश पदम में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि चौक और आसपास के बाजारों में पार्किंग न होने से वहां के कारोबार पर असर पड़ रहा है। जाम की वजह से ग्राहक पुराने शहर में जाना ही पसंद नहीं कर रहे। कहा गया कि अगर जीरोरोड स्थित स्वरूपरानी पार्क, मोती पार्क बहादुरगंज में मल्टीलेबल पार्किंग बना दिया जाए तो जाम की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। चौक क्षेत्र में जाने वाले वाहनों के लिए एंग्लो बंगाली मैदान में पार्किंग बनाने का विकल्प बेहतर रहेगा। बैठक में जीरोरोड स्थित अग्रसेन चौराहे के सुंदरीकरण की भी मांग की गई।
ई रिक्शे की वजह से लग रहे जाम को देखते हुए कारोबारियों ने कलर कोडिंग के हिसाब से उनका रूट वार संचालन करवाने को कहा। नए यमुना पुल के बैरहना साइड स्थित छोर पर सवारी बैठाने के लिए बसें खड़ी रहती हैं। इससे वहां जाम लग जाता है। इन बसों को कहीं और खड़ा करने की व्यवस्था पुलिस को करनी चाहिए। साथ ही महाकुंभ के दौरान तमाम सड़कों के डिवाइडर पर लगाए पौधों का समुचित रखरखाव न होने की बात भी व्यापारियों ने कही। कहा कि तमाम जगह पौधे सूख भी गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान अग्रवाल समाज के चुनाव को लेकर भारतीय उद्योग मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में मौजूद सदस्यों ने मुरारी लाल अग्रवाल टीम को समर्थन दिए जाने की भी बात कही। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शहर में व्याप्त तमाम समस्याओं का सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। ज्ञापन की प्रति यहां भी विभागीय अफसरों एवं मेयर को दी जाएंगी। बैठक में नवीन अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, महेंद्र गोयल, पीयूष पांडेय, विकास वैश्य, दीपक अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।