फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान से लौटे श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराई, कंडक्टर का पैर कटा

Sat, 24 Feb 2024 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में शहर के तेलियरगंज इलाके में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायल गोंडा के रहने वाले हैं और संगम स्नान करने के लिए आए थे। शाम को लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद बस को रास्ते से हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलियरगंज में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर शनिवार शाम माघ मेले से गोंडा जनपद लौट रहे स्नानार्थियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में कंडक्टर भी शामिल है, जिसका एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे एसआरएन जबकि अन्य घायलों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गोंडा जनपद से 40-45 की संख्या में श्रद्धालु तीन दिन पहले यानी 21 फरवरी को चित्रकूट व प्रयागराज आने के लिए एक प्राइवेट बस से निकले। इनमें से अधिकांश कटरा थाना क्षेत्र के पूरेबहोरी, रायपुर फकीर, ठाकुर तिलका गांव के रहने वाले हैं। 22 को चित्रकूट पहुंचकर दर्शन पूजन करने के बाद उसी दिन शाम को माघ मेला क्षेत्र में आ गए और फिर वहीं रुक गए।

शनिवार को माघी पूर्णिमा पर सभी ने संगम में स्नान किया और शाम छह बजे के करीब बस से ही गोंडा के लिए वापस जाने को निकले। बस माघ मेला क्षेत्र से करीब चार किमी दूर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर तेलियरगंज के छावनी क्षेत्र में पहुंची थी कि तभी यह हादसा हो गया। सैन्य क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद द्वार के ठीक सामने बस पलट अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन

हादसे के बाद बस को रास्ते से हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
सैन्यकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला बाहर

यह देखकर वहां मौजूद सैन्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे स्नानार्थियों को बाहर निकालना शुरू किया। जानकारी पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय भी फोर्स लेकर आ गए और फिर एक-एक कर सभी स्नानार्थियों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो महिलाओं समेत पांच जख्मी हुए थे। कंडक्टर ननका (40) का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जबकि अन्य को सिर, हाथ, पैर में चोट आई थी।

घायलों को बेली अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर देख कंडक्टर को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य स्नानार्थियों को भी आंशिक रूप से चोटिल हुए, एंबुलेंस बुलाकर जिनका प्राथमिक उपचार मौके पर ही कराया गया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस काे सीधा करवाया गया और फिर इसे थाने ले जाया गया। एसीपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंडक्टर को ज्यादा चोट आई है, उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख पुकार मची रही। - फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित होकर ब्रेकर पर चढ़ने के बाद पलटी बस

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पहले ब्रेकर पर चढ़ी और फिर बाएं ओर पलट गई। बस की गति बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। उधर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद मुकुंद तिवारी ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास से महर्षि पतंजलि चौराहे तक स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। इससे पहले भी इस स्थान पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। डिवाइडर पर इंडिकेटर तक नहीं लगाए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों की ओर से काेई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं।

एक घंटे तक यातायात रहा बाधित

हादसे के चलते प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान चारपहिया वाहनों को ट्रैफिक चौराहे से ही डायवर्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद जब क्रेन बुलवाकर बस को हटवाया गया। साथ ही सुरक्षित बचे स्नानार्थियों को मेहंदौरी चौकी पर ले जाया गया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।

यह हुए घायल

1- ननका(40) थाना महाराजगंज गोंडा
2- रमन तिवारी(8) पुत्र अशोक तिवारी तिलकाबासीपुरवा गोंडा
3- सीता देवी(65) निवासी भदूरा, गोंडा
4- सूरजलाल गुप्ता(35) निवासी रायपुर फकीर, कटरा, गोंडा
5- बैधी पत्नी मेवालाल(60)निवासी रायपुर फकीर, कटरा, गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें