हादसे के बाद बस को रास्ते से हटाता जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
सैन्यकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला बाहर
यह देखकर वहां मौजूद सैन्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बस में फंसे स्नानार्थियों को बाहर निकालना शुरू किया। जानकारी पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय भी फोर्स लेकर आ गए और फिर एक-एक कर सभी स्नानार्थियों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो महिलाओं समेत पांच जख्मी हुए थे। कंडक्टर ननका (40) का एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जबकि अन्य को सिर, हाथ, पैर में चोट आई थी।
घायलों को बेली अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर देख कंडक्टर को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ अन्य स्नानार्थियों को भी आंशिक रूप से चोटिल हुए, एंबुलेंस बुलाकर जिनका प्राथमिक उपचार मौके पर ही कराया गया। मौके पर क्रेन बुलाकर बस काे सीधा करवाया गया और फिर इसे थाने ले जाया गया। एसीपी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंडक्टर को ज्यादा चोट आई है, उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद चीख पुकार मची रही।
- फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित होकर ब्रेकर पर चढ़ने के बाद पलटी बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पहले ब्रेकर पर चढ़ी और फिर बाएं ओर पलट गई। बस की गति बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। उधर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद मुकुंद तिवारी ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद द्वार के पास से महर्षि पतंजलि चौराहे तक स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। इससे पहले भी इस स्थान पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। डिवाइडर पर इंडिकेटर तक नहीं लगाए गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों की ओर से काेई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं।
एक घंटे तक यातायात रहा बाधित
हादसे के चलते प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान चारपहिया वाहनों को ट्रैफिक चौराहे से ही डायवर्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद जब क्रेन बुलवाकर बस को हटवाया गया। साथ ही सुरक्षित बचे स्नानार्थियों को मेहंदौरी चौकी पर ले जाया गया, तब जाकर यातायात सुचारु हुआ।
यह हुए घायल
1- ननका(40) थाना महाराजगंज गोंडा
2- रमन तिवारी(8) पुत्र अशोक तिवारी तिलकाबासीपुरवा गोंडा
3- सीता देवी(65) निवासी भदूरा, गोंडा
4- सूरजलाल गुप्ता(35) निवासी रायपुर फकीर, कटरा, गोंडा
5- बैधी पत्नी मेवालाल(60)निवासी रायपुर फकीर, कटरा, गोंडा