फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डिवाइडर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 15 यात्री बाल-बाल बचे

Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना-कोहड़ार मार्ग पर धरवारा गांव के पास बड़ा हादसा टला, बस जलकर राख। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के मजरा खेस्का के पास बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे डिवाइडर से टकराने के बाद प्राइवेट बस में आग लग गई। बस में सवार 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
बुधवार को प्रयागराज से कोरांव जा रही बस में 15 लोग सवार थे। बस करछना के धारवारा के पास पहुंची तभी बस की स्टेयरिंग जाम हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उस वक्त डिवाइडर पर लोहे के दो एंगल लगे थे, जिसके कारण शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगते ही चालक और परिचालक से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

हादसे में कोरांव के हरदिया गांव निवासी राजकुमारी पत्नी विद्याकांत पांडेय को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी को दूसरी बस से उनके गंत्वय तक भेजा गया।
धरवारा के पास डिवाइडर से टकराने से बस में आग लग गई थी। तत्काल सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक दूसरी बस से भेजा गया है। -सुनील कुमार सिंह, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें