फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मकान पर कब्जे को लेकर तड़तड़ाई गोलियां, महिला की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर में चली गोली महिला गंभीर , पांच नामजद दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फूलपुर। मकान पर कब्जे तारीख को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।
सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सैदहां साथर गांव के रहने रहने वाले इफको के रिटायर्ड कर्मचारी राम अवध पटेल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिसौरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर के बगल नौकरी के दौरान मकान का निर्माण कराकर रहता था। इन दिनों वह सैदहां साथर गांव में रह रहा है। आरोप है कि उसके बनाए हुए मकान पर उसके रिश्तेदार कब्जा जमा रहे थे। इसकी जानकारी जब राम अवध को हुई तो रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो आरोपित है कि राम अवध आदि ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद रामकली (52) पत्नी राम अनूप पटेल के के दाहिने जांघ में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। भुक्तभोगी राम अनूप पटेल ने विपक्षी राम अवध पटेल, रामप्रताप पटेल सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें