Prayagraj News : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : प्रयागराज
नाले को पाटकर कर लिया गया था कब्जा
दरअसल यहां बंजर जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसके अलावा यहां नाले को भी कुछ लोगों ने पाट दिया था। इस वजह से यहां रहने वाले काफी लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी वजह से प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम सौरभ भट्ट की मौजूदगी में यहां प्रशासन की टीम ने यहां 14 भूखंडों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया।
प्रशासनिक टीम ने पहले से चिह्नित स्थानों पर ही अवैध निर्माण हटाने शुरू किए। अधिकांश जगह झुग्गी झोपड़ी बनाए लोग रह रहे थे। कार्रवाई के दौरान तमाम लोगों ने कोर्ट में मुकदमा चलने की बात कही, लेकिन वहां किसी की नहीं सुनी गई। इस दौरान यहां कई पक्केे और कच्चे मकान गिराए गए। एसडीएम सदर ने बताया कि नगर निगम के दस्तावेज जिन लोगों ने दिखाए हैं, उन्हें एक मौका दिया गया है। उनके अफसरों से बात कर सुसंगत धाराओं के तहत आगे कार्रवाई की जा सकती है।