फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर फिर गरजा बुलडोजर, पीडीए ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण 

Mon, 28 Mar 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीडीए पहले ही अतीक अहमद के चकिया स्थित मकान को जमींदोज कर चुका है। मकान के मलबे के चारों तरफ अतीक के परिजनों की ओर से अस्थायी चहारदीवारी बना दी गई थी। इसकी जानकारी होने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर चहारदीवारी को तत्काल हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक अहमद के आवास पर चहारदीवारी ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के बाद अब पीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीडीए का बुलडोजर सोमवार को बाहुबली अतीक अहमद के कसारी मसारी स्थित आवास पर गरजा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। हालांकि भारी सुरक्षा को देखते हुए किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ। अतीक के साथ ही उनके करीबी रहे खालिद जफर की अवैध प्लाटिंग पर भी पीडीए ने कार्रवाई की।

विज्ञापन



अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई के दूसरे दिन पीडीए के अधिकारी पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ अतीक अहमद के केसरिया रोड कसारी मसारी स्थित आवास पहुंचे। पीडीए द्वारा पूर्व में ध्वस्त कराने के बाद फिर से निर्माण कराए गए 10 फीट ऊंचे टिन द्वारा निर्मित चहारदीवारी तथा दो टिन शेड के निर्माण को ध्वस्त कराया।


इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी पीडीए की कार्रवाई को देखने पहुंची थी। हालांकि कार्रवाई के दौरान पीडीए को किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


Prayagraj News : कसारी मसारी स्थित अतीक अहमद के आवास पर दोबारा बनाए गए निर्माण को ढहता पीडीए का जेसीबी। - फोटो : प्रयागराज
इसके बाद पीडीए के अधिकारी पूरी टीम और भारी पुलिस बल के साथ अतीक के करीबी खालिद जफर द्वारा मौजा भीटी में करीब 40 से 50 बीघे जमीन पर हुई अवैध प्लाटिंग को खाली कराने पहुंचे। टीम ने करीब 10 बीघा और गुड्डू ऊर्फ भूसा द्वारा 25 बीघा में हुई प्लाटिंग को खाली कराया।


इसके बाद पीडीए की टीम मौजा देवघाट पहुंची और वहां पर मुख्य मार्ग पर रमेश सिंह चौहान द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराए जा रहे सुमित्रा गेस्ट हाउस को सील किया। इस दौरान जोनल अधिकारी (संयुक्त सचिव) अजय कुमार, विशेषकार्य अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, क्षेत्रीय अवर अभियंता बीएनसिंह, अवर अभियंता राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम मौजूद रही। 

Prayagraj News : कसारी मसारी स्थित अतीक अहमद के आवास पर दोबारा बनाए गए निर्माण को ढहता पीडीए का जेसीबी। - फोटो : प्रयागराज
अवैध प्लाटिंग स्वीकृत करा लें लेआउट, नहीं तो होगी कार्रवाई
पीडीए की ओर से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पीडीए की ओर से अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग की सूची तैयार कराई जा रही है। पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक आम लोगों द्वारा कहीं भी अवैैध रूप से हो रही प्लाटिंग में जमीन क्रय कर ली जाती है।
विज्ञापन

Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद के आवास पर चहारदीवारी ढहाता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज
बिना ले आउट के चल रही थी प्लाटिंग

अवैध प्लाटिंग के आधे-अधूरे विकास कार्य किए जाने के कारण लोगों को रहने के लिए जरूरी सुविधाएं जैसे नाली, सीवर, पानी, बिजली आदि से वंचित होना पड़ता है। दूसरी तरफ अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की ओर से लगातार कार्रवाई जारी रहती है। जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि प्लाट लेते समय इस बात की जानकारी कर लें की उसका लेआउट पीडीए से पास है या नहीं।


दूसरी तरफ सचिव ने उन सभी अवैध प्लाटिंग करने वालों से पीडीए की तरफ से होने वाली कार्रवाई बचने के लिए प्राधिकरण में अपने प्लाटिंग वाले क्षेत्र का लेआउट जमा करके उसे स्वीकृत कराने का भी निर्देश दिया है। इसमें अवैध बरात घरों, कोचिंग संस्थानों, होटलों, अस्पतालों, नर्सिंगहोम संचालकों से भी शीघ्र मानचित्र स्वीकृत कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें