फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ की 150 बीघे की टाउनशिप पर चला बुलडोजर

Sun, 03 Apr 2022 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज-कौशाम्बी जिले की सीमा पर रावतपुर गांव में पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के द्वारा 150 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कराई जा रही थी। इसका लेआउट प्लान स्वीकृत नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : माफिया अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ की प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज
योगी सरकार 2.0 में भी अपराधियों के खिलाफ जबर्दस्त कार्रवाई जारी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अशरफ की 150 बीघे क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला दिया। बुलडोजर से प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पीडीए का दावा है कि बिना ले आउट स्वीकृर कराए ही प्लाटिंग की जा रही थी। 

 

प्रयागराज-कौशाम्बी जिले की सीमा पर रावतपुर गांव में पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के द्वारा 150 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कराई जा रही थी। इसका लेआउट प्लान स्वीकृत नहीं कराया गया था। पीडीए ने इसके लिए नोटिस भी जारी किया था लेकिन ले आउट के लिए कोई आवेदन नहीं आने पर बुलडोजर से सारी प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : माफिया अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ की प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : प्रयागराज
अतुल द्विवेदी नाम का व्यक्ति करता था देखरेख
 
बताया जाता है कि अशरफ की इस प्लाटिंग का काम अतुल द्विवेदी नाम का व्यक्ति करता था। उसकी देखरेख में जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही प्लाटिंग की जा रही थी। पीडीए के अधिकारी रविवार को बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। बुलडोजर से सारी प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर माफिया के गुर्गे भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
खालिद अजीम उर्फ अशरफ। - फोटो : prayagraj
पूरे इलाके में तैनात रही फोर्स 

यूपी में योगी सरकार 2.0 की शुुरूआत के बाद से ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण एक्शन के मोड में आ गया है। शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए की ओर से लगातार चल रही कार्रवाई में रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्रवाई का क्रम जारी रहा। पूर्व विधायक व बाहुबली सांसद रहे अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ के 150 बीघे जमीन पर हुई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए प्लाट खाली कराया। 


शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में रविवार की दोपहर पीडीए के अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ धूमनगंज क्षेत्र में पहुंचे। पीडीए टीम ने सबसे पहले नसीरपुर सीलना में अचला इंन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के केशव सिंह द्वारा 25 बीघे जमीन पर चल रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम रावतपुर में यूनाइटेड मेडिकल कालेज के सामने अतुल द्विवेदी और मकबूल के द्वारा तीन बीघे पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर हुए निर्माणों को ध्वस्त किया।

4 of 5
Prayagraj News : पीडीए की कार्रवाई के दौरान तैनात पीएसी और पुलिस फोर्स। - फोटो : प्रयागराज
इलाके में मचा रहा हड़कंप

आखिर में भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ पीडीए के संयुक्त सचिव/ जोनल अधिकारी के नेतृत्व में रावतपुर में अतुल द्विवेदी और पूर्व विधायक अशरफ के द्वारा करीब 150 बीघे से अधिक के क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर पहुंची। ले आउट न दिखा पाने पर प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जिससे पीडीए की कार्रवाई को कोई विरोध ना हो सके। इस कार्राई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदने से पहले चेक कर लें प्लाट का लेआउट - वीसी पीडीए

पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों को लगातार सचेत किया जा रहा है कि वह विकसित की जा रही प्लाटिंग का ले-आउट प्राधिकरण से पास करा लें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पीडीए वीसी अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक किसी भी विकसित हो रहे प्लाटिंग में भूखंड लेने से पहले आम जन इस बारे में पता लगा लें कि उसका लेआउट पीडीए से पास है या नहीं। अगर पीडीए से लेआउट पास नहीं है, तो ऐसे किसी भी आवासीय योजना में प्लाट ना लें। क्योकि अवैैध प्लाटिंग होने के कारण पीडीए की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में उनको दिक्कत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें