Prayagraj News : झूंसी में अवैध निर्माण पर चला पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : प्रयागराज
सौ बीघे में हो रही थी प्लाटिंग, सीएम योगी से की गई थी शिकायत
शुक्रवार को पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। शनिवार को पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार पीडीए के तोड़ू दस्ते और झूंसी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरु की। पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लेखराजपुर गांव में तकरीबन सौ बीघे में गुलाम मुस्तफा उर्फ बच्चा लाल पुत्र बुलाकी, सफ्राज अहमद सलीम उर्फ खरे तथा फुजैल अहमद सचिन चंदन और उनके सहयोगी बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।
पीडीए के तोड़ू दस्ते ने चार बुलडोजर लगाकर अवैध प्लाटिंग को ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध प्लाटिंग पर 50 निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी बीच शाम को पीडीए के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद चौहान ने पूरे मामले में क्षेत्रीय सुपरवाइजर संतोष तिवारी की संलिप्ता पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय अवर अभियंता राजेश कुमार अग्रवाल तथा जोनल अधिकारी अजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीडीए के समस्त सुपरवाइजर, जोनल अधिकारी और क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे अवैध प्लाटिंग और निर्माण को तत्काल रुकवाएं। यह सुनिश्चित करें कि बगैर मानचित्र पास कराए कोई भी अवैध निर्माण न हो। नियम विरुद्घ कार्य पाए जाने पर उस इलाके के जोनल अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।