फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 125 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर चला पीडीए का बुलडोजर

Wed, 10 Aug 2022 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ पीडीए ने बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। करीब साढ़े तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पीडीए के तीन बुलडोजरों ने 1500 से अधिक प्लाट की बाउंड्री वाल को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हल्का विरोध का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस फोर्स मौजूद होने के कारण कोई हंगामा नहीं हो सका।

विज्ञापन



शहर के कई इलाकों में तेजी से अवैध प्लाटिंग जारी है। इसके खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से समय -समय पर कार्रवाई भी की जाती है। उसके बाद भी अवैध प्लाटिंग करने वालों का काम जारी है। बुधवार को पीडीए की तरफ से जोन -2 के अन्तर्गत बजहा, कटहुला, गौसपुर, देवघाट, झलवा में 100 से 125 बीघे पर बड़े स्तर में की गई अवैध प्लाटिंग के बाद भूखंड खरीदने वालों द्वारा कराए गए बाउड्रीवाल के खिलाफ करीब साढ़े तीन घंटे कार्रवाई चली।


इसमें पीडीए के बुलडोजर ने अवैध प्लाटिंग पर कराए गए बाउंड्री वाल को ध्वस्त किया। इसमें अजीत विक्रम पांडेय समेत अन्य द्वारा की गई प्लाटिंग शामिल रही। कार्रवाई के दौरान संयुक्त सचिव अजय कुमार, भवन निरीक्षक कुंवर आनंद, क्षेत्रीय पुलिस बल और पीडीए प्रवर्तन टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पीडीए सचिव के मुताबिक अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भूखंड खरीदने के पहले उसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर लें। जिससे इस प्रकार की कार्रवाई से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें