फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2022 : प्रयागराज से डीडीयू तक तीसरी लाइन के लिए मिले छह अरब रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज से डीडीयू तक तीसरी लाइन के लिए मिले छह अरब रुपये
विज्ञापन

0 आम बजट पेश होने के बाद जारी हुई रेलवे की पिंक बुक, एनसीआर को मिले 51 अरब रुपये
0 प्रयागराज से बमरौली के बीच चौथी लाइन के लिए 3.20 करोड़ रुपये मिले
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) के बीच जल्द ही तीसरी लाइन बनाने का काम शुरू होगा। इस लाइन के निर्माण के बाद प्रयागराज से डीडीयू के बीच जहां एक ओर ट्रेनों का संचालन सुगम होगा तो वहीं दूसरी उनकी लेटलतीफी से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने डीडीयू तक बनाए जाने वाली तीसरी लाइन के लिए छह अरब रुपये का बजट जारी किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश होने के बाद बुधवार को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तर मध्य रेलवे की पिंक बुक में इसका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

इस बार उत्तर मध्य रेलवे को कुल 51.23 अरब रुपये रेलवे बोर्ड ने विभिन्न कार्यों के लिए आवंटित किए हैं। पिंक बुक में प्रयागराज, डीडीयू में बाईपास लाइन के लिए 120 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा प्रयागराज से बमरौली के बीच चौथी लाइन के लिए 3.20 करोड़ रुपये बोर्ड ने जारी किए हैं। पिंक बुक में नैनी-इरादतगंज, करछना-इरादतगंज एवं इरादतगंज-कुनवाडीह को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले रेल फ्लाई ओवर के लिए भी शुरुआती तौर पर दस-दस लाख रुपये जारी किए गए हैं। इन सभी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण इरादतगंज-कुनवाडीह फ्लाई ओवर माना जा रहा है। इसके निर्माण के बाद मुंबई, झांसी रूट से वाराणसी आने वाली ट्रेनें फ्लाई ओवर के रास्ते सीधे पूर्वोत्तर रेलवे के प्रयागराज रामबाग-मंडुवाडीह रेल ट्रैक पर पहुंच जाएंगी। इसके लिए गंगा पर एक नया पुल भी बनाया जाएगा। साथ ही झूंसी के निकट कुनवाडीह को स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि यात्री कुनवाडीह आकर ट्रेन पकड़ सकें।
विज्ञापन

प्रमुख मद जहां एनसीआर करेगा खर्च
दोहरी लाइन बिछाना 14.64 अरब रुपये
आमान परिवर्तन 8.10 अरब रुपये
आरओबी/आरयूबी निर्माण 5.49 अरब रुपये
रेल ट्रैक नवीनीकरण 7. 07 अरब रुपये
सिगनलिंग एवं दूरसंचार 2.84 अरब रुपये
कर्मचारी कल्याण 25.28 करोड़ रुपये
यात्री सुविधाएं 1.47 अरब रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें