फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता को बसपा दिखा सकती है बाहर का रास्ता, रिपोर्ट तलब

Sat, 25 Feb 2023 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा बाहर का रास्ता दिखा सकती है। गत दिनों उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी और नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। हालांकि जिलाध्यक्ष ने ऐसी किसी भी तरह की कार्रवाई की तैयारी का खंडन किया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को बसपा बाहर का रास्ता दिखा सकती है। गत दिनों उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी और नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। विधायक राजू पाल हत्याकांड के चश्चमदीद गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या के मामले में अतीक अहमद समेत शाइस्ता परवीन का नाम आने के बाद बसपा सुप्रीमो ने पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती है। बता दें कि राजू पाल की जब हत्या हुई थी तो वह शहर पश्चिमी से बसपा के ही विधायक थे। उमेश पाल इसी मामले में चश्मदीद गवाह थे। शुक्रवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों समेत तमाम करीबियों को आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन

शाइस्ता अभी बसपा में ही हैं: जिलाध्यक्ष

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को नामजद किए जाने के बाद शनिवार को यह खबर तेजी से फैली कि बहुजन समाज पार्टी से अब उनके निष्कासन की तैयारी कर ली गई है। किसी भी समय उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। जबकि, बसपा के जिलाध्यक्ष टीएन जैसल ने इससे इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि अभी आरोप साबित नहीं हुआ है और न ही इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष से कोई दिशा-निर्देश मिले हैं। शाइस्ता परवीन अभी बसपा में ही हैं। जिलाध्यक्ष ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें