फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए चार टावर लगाएगा बीएसएनएल

Mon, 30 Nov 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
BSNL - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माघ मेला में इस बार बीएसएनएल चार टावर लगाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद बीएसएनएल ने प्रस्ताव लखनउ अपने प्रदेश मुख्यालय को भेज दिया है। जल्दी ही इस पर स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बेसिक फोन और इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन


बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक एनके यादव ने बताया कि माघ मेला में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए चार टावर लगाए जाने है। मेला प्राधिकरण कार्यालय में एक टावर पहले से स्थायी रूप से संचालित कर दिया गया है। इसके अलावा चार टावर लगाए जाएंगे। टावर लगाने का काम एक निजी एजेंसी से कराया जाएगा। एजेंसी यहां चार मोबाइल टावर लगाएगी। उसी पर बीएसएनएल अपने बीटीएस लगाएगा। इसके अलावा निजी संचार कंपनियां भी मेले में अपने नेटवर्क की कनेक्टिीविटी के लिए बीटीएस लगाएंगी। इससे मेले में बीएसएनएल के अलावा अन्य सेवा प्रदाताओं की भी कनेक्टिविटी रहेगी। 

इसके अलावा लैंडलाइन के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए एक्सचेंज बनाया जाएगा। जिससे कि बेसिक फोन की सुविधा भी उपलब्ध रहे। इसी के साथ इंटरनेट सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए केबल बिछाया जाएगा। बेसिक फोन और इंटरनेट की सुविधा सभी कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें