फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फांसी पर लटकी मिली प्रतियोगी छात्रा

विज्ञापन
BSC student found hanging in the room - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में रहने वाली बीएससी की छात्रा साहिबा सौम्या (17) संदिग्ध हाल में फंासी पर लटकी मिली। कॉलेज से लौटकर भाई कमरे में गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से परिहाता, मछलीशहर जौनपुर की रहने वाली साहिबा पुत्री संदीप कुमार ईसीसी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह भाई साहिल राज सौरभ के साथ मम्फोर्डगंज हलवाई चौराहे के पास किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। सौरभ इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र है। मकान मालिक विनोद भारतीय ने बताया कि बृहस्पतिवार को सौरभ शाम 5.00 बजे के करीब परीक्षा देकर घर लौटा। वह पहली मंजिल पर बने कमरे में गया ही था कि अगले ही पल उसकी चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। वह और आसपास मौजूद अन्य लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि साहिबा फांसी पर लटकी हुई थी। उसका शव पंखे पर फंसाए गए फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मौके से सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। फौरी तौर पर लग रहा है कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी। हालांकि भाई समेत अन्य परिवारवाले कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
बाहर से खोला जा सकता था दरवाजा
पुलिस के मुताबिक, जांच पड़ताल में पता चला कि दरवाजा भीतर से बंद था लेकिन, यह ऐसा था कि बाहर मौजूद कोई व्यक्ति भीतर हाथ डालकर सिटकनी खेाल सकता था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद भाई सौरभ ने भी कई बार पुकाराने के बाद कोई जवाब नहीं मिलने पर ऐसे ही दरवाजा खोला। भीतर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चार महीने पहले ही आई थी
घटनास्थल पर मौजूद मकान मालिक के परिवार ने बताया कि मृतक छात्रा के पिता किसानी करते हैं। यह भी बताया कि वह चार महीने पहले ही यहां आई थी। बताया कि सौरभ करीब चार सालों से मकान में किराये पर रहता है। माता-पिता ने इसी साल बेटी को पढ़ाई के सिलसिले में शहर भेज दिया था।
वर्तमान में चल रही थी परीक्षा
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में यह भी पता चला है कि इन दिनों मृतक छात्रा की परीक्षा चल रही थी। बुधवार को भी उसने पेपर दिया था। एक दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को उसे फिर परीक्षा देनी थी। ऐसे में हो सकता है कि परीक्षा के तनाव के चलते उसने ऐसा किया हो। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें