फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अब झूंसी में होगा प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज रामबाग से मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस का ठहराव झूंसी स्टेशन पर भी होगा। पूर्वोत्तर रेलवे जल्द ही तिथि फाइनल कर देगा।
विज्ञापन

बापूधाम एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं बुधवार को होता है। कोहरे की वजह से ट्रेन निरस्त चल रही है। हालांकि, इसका संचालन चार मार्च से शुरू हो रहा है। नई व्यवस्था के तहत 12537 बापूधाम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से शाम 7:30 बजे चलकर सोमवार एवं बुधवार सुबह 8:06-8:08 बजे झूंसी पहुंच जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ट्रेन प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज रामबाग से गाड़ी संख्या 12538 सुबह 5:10 बजे चलकर 5:25-5:27 बजे झूंसी एवं शाम 6:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। बापूधाम एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर के रास्ते संचालित होती है।ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें