फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में नकल करते भाई-बहन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी में डीएलएड परीक्षा के तीसरे सेमेस्टर में नकल कर रही छात्रा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल बरामद हो गया जिससे साल्व पेपर था। कोतवाली थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को डीएलएड तीसरे सेमेस्टर के आठवें प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। पेपर शुरू होने के पहले गेट पर सैदाबाद की रहने वाली छात्रा मोबाइल के साथ पकड़ गई। साथ उसका चचेरा भाई भी था। अध्यापकों ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें साल्व पेपर था।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने कहीं से पेपर का इंतजाम कर उसे साल्व कराके व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था। इसके बाद वहां अन्य अध्यापकों को बुलाया गया। पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्रा और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ा गया था। पहले छात्रा मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में चली गई थी। पता लगाया जा रहा है कि छात्रा ने पेपर की फोटो आखिर कहां से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें