गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल के डाउन लेन के पिलरों के चल रहे मरम्मत कार्य का डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बुधवार को निरीक्षण किया। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अफसर भी मौजूद थे। इस समय डाउन लेन के पिलर नंबर चार से लेकर 36 नंबर तक के पिलरों की ऑयलिंग और ग्रीसिंग की जा रही है।
शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए विकास इंटर प्राइजेज के तकरीबन डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया है। पिलरों की मरम्मत अगले सवा माह तक चलेगी। इस दौरान पिलरों के खिसके हुए रोलर को भी ठीक किया जाएगा। बुधवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी लोनिवि के अफसरों के साथ पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखने पहुंचे। उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अगस्त माह में दक्षिणी लेन के 27 वें नंबर के पिलर का रोलर अपनी जगह से खिसक गया था। कई दिनों तक चले मरम्मत कार्य के बाद प्रभावित लेन पर यातायात चालू किया गया था।