फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रतापगढ़ के बृजलाल पाल ने जीती सरदार पटेल क्रॉस कंट्री दौड़

विज्ञापन
मलाक बलऊ की सरदार पटेल क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ को आतुर धावक।
विज्ञापन
मंसूराबाद क्षेत्र में आयोजित 5 किमी की सरदार पटेल क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का पहला खिताब प्रतापगढ़ बृजलाल पाल ने अपने नाम किया। सीतामढ़ी भदोही के सतीश कुमार वर्मा दूसरे व कौशाम्बी के आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमश: 5100, 3500 एवं 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजक व अपना दल एस शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार पटेल ने 21वें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 121 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ मलाक बलऊ से आरंभ होकर उल्दा, पूरेनक्कू, शाहजादपुर होते हुए हुसैनपुर में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरजू प्रसाद सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से नवयुवकों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें रोजगार मिलने में भी सहजता हो जाती है। समापन अवसर पर पहुंचे सपा विधायक आरके वर्मा ने कहा कि आयोजक का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। संचालन रामू पटेल ने किया। इस मौके पर अपनादल एस नेता धनराज पटेल, मदन पटेल, सुनील पटेल, मानसिंह पटेल के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

मलाक बलऊ की सरदार पटेल क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ को आतुर धावक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें