Prayagraj News : भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा शासन में कानून का राज स्थापित हुआ
कहा कि मैं कानून मंत्री हूं और प्रदेश में कानून का राज कैसे स्थापित करना है यह योगी सरकार भली-भांति जानती है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। इस दौरान बृजेश पाठक ने प्रोफेशनल युवाओंसे संवाद स्थापित किया । युवाओं द्वारा पूछे गए तमाम सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। कहा कि योगी सरकार 4 वर्ष में 4.50 लाख युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया है। लाखों युवाओं को एमएसएमई के माध्य से रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए।
कार्यक्रम के अंत में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित मिश्र, महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार पांडेय, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता, नवीन सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, मनीष सिंह, यश कौशल, शशांक शेखर सिंह, राकेश जैन, संजय केसरवानी आदि मौजूद रहे।
Prayagraj News : भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक।
- फोटो : प्रयागराज