फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत : पत्नी और बेटी की हत्या के 18 साल पुराने मामले में पति की उम्रकैद की सजा बरकरार

Fri, 10 Dec 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

फर्रुखाबाद जिले की है घटना। युवक ने पत्नी और बेटी की कर दी थी हत्या।निचली अदालत ने आजीवन उम्रकैद के साथ बीस हजार जुर्माने की सुनाई थी सजा। उसके खिलाफ अभियुक्त ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचना की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है।
 
विज्ञापन
court news : court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 साल पुराने मामले में पत्नी और बेटी के हत्यारे पति की उम्र कैद की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि याची की याचिका गलत है इसलिए वह रद्द की जाती है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय की दो जजों की खंडपीठ ने की।

विज्ञापन


याची अनूप कुमार जैन उर्फ बबलू जैन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 2015 में दिए गए आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याची के वकील अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह ने तर्क दिया कि याची मानसिक रूप विक्षिप्त था और घटना से पहले उसका उपचार चल रहा था, लेकिन, जवाब में सरकारी अधिवक्ता मंजू ठाकुर का तर्क था कि याची ने इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिए हैं। कोर्ट ने भी पाया कि याची का कथन केवल उसके बयानों पर आधारित है। याची ने उसके लिए कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए।

विज्ञापन

याची पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी से पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। जब पत्नी पति की डिमांड पूरी नहीं कर पाई तो उसने पत्नी और बेटी दोनों की हत्या कर दी। मामले में पत्नी मधु जैन के भाई ने फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

निचली अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए याची अनूप कुमार जैन उर्फ बबलू जैन को आजीवन उम्रकैद के साथ बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। हत्यारे बबलू ने निजी अदालत के फैसले के खिलाफ हाइकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें