फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence : बच्चों और किशोरों की आड़ लेकर कराई गई पत्थरबाजी, फूंके गए पुलिस के वाहन

Fri, 10 Jun 2022 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने दो दिन पहले ही अटाला, खुल्दाबाद, करेली, नखास कोहना और नूरउल्लाह रोड आदि इलाकों में अलर्ट घोषित किया था। साथ ही की बाजार को बंद करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद भीड़ एक जगह जमा हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : अटाला में पथराव और बवाल के बाद पुलिस ने कुछ किशोरों को दबोच लिया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में हिंसा भड़क उठी। पुलिस की गिरफ्त में आए उपद्रवियों में अधिकांश किशोर और बच्चे हैं। बच्चों की आड़ लेकर पुलिस पर पथराव किया गया। इसमें कई पुलिस कर्मी और आरएएफ के जवान घायल हुए हैं। पीएसी का एक वाहन भी फूंक दिया गया। कई बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों ने बिजली के खंभों में भी आग लगा दी जिससे कई इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दो दिन पहले ही अटाला, खुल्दाबाद, करेली, नखास कोहना और नूरउल्लाह रोड आदि इलाकों में अलर्ट घोषित किया था। साथ ही की बाजार को बंद करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद भीड़ एक जगह जमा हो गई और पुलिस से नोकझोंक करने लगी। पुलिस ने समझा बुझाकर नमाजियों को वहां से हटा दिया। इसके बाद प्रशासन को लगा कि मामला शांत हो गया है और लोग अपने घरों में चले गए हैं, लेकिन कुछ देर बाद बड़ी संख्या में भीड़ फिर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला और नूरउल्लाह रोड के पास जमा होने लगी।

Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल। पीएसी की गाड़ी में आग लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला।
वाटर कैननन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए
पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करना चाहा तो फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उपद्रवियों को खेदड़ लिया। उपद्रवी मुहले की गलियों में घुस गए। जब पुलिस गली में घुसी तो छत पर से पथराव शुरू कर दिया गया। सड़क पर और छत पर दोनों जगहों से पथराव होने से स्थित बेकाबू हो गई। पुलिस को आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस और पीएसी के वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन

Prayagraj News : जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
छतों पर से की गई पत्थरबाजी
साथ ही कुछ बाइकों को भी फूंक दिया। पथराव और आगजनी में आरएएफ के जवान सहित कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे आई हैं। बताया जाता है कि पथराव और आगजनी में ज्यादातर किशोर ही शामिल रहे। कुछ बच्चों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह अपने को मीडिया पर्सन बताने लगे, बावजूद इसके पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें