पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला।
पीएम मोदी के काम को सराहा
इसके साथ ही सीएम योगी के राज में यूपी की काम काज के सवाल पर उन्होंने कहा नो कमेंट, जबकि पीएम मोदी के काम को अच्छा बताया। बृजभूषण ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पद छिनने के बाद खेलों में सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जो लोग भी धरने पर बैठे थे, वो अपने छोटे स्वार्थ को लेकर धरने पर बैठे थे। इस धरने से देश के खेल और खिलाड़ियों का हो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की कोशिश की जा रही है। 2025 में प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ लगने जा रहा है और सरकार इसके लिए बेहतर इंतजाम हो रहा है।