फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहमहेरी बकुलाही घाट पर जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले किस्त में शासन ने दिया 580 लाख का बजट
विज्ञापन

रानीगंज। सिपाह महेरी बकुलाही घाट पर जल्द ही पुल का निर्माण होगा। रानीगंज विधायक की मांग पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। पहली किस्त में 580 लाख का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन एवं बेहतर यातायात के लिये सिपाह महेरी-भुपियामऊ मार्ग के बकुलाही घाट पर सेतु निर्माण के लिए 580 लाख रुपये की धनराशि प्रथम क़िस्त के रूप में निर्गत की गई है। बकुलाही घाट पर बहु प्रतीक्षित सेतु के निर्माण से पूरनपुर पटखान, जोलहापुर, सिपाह महेरी, नौबस्ता, चौखड़ा, उगईपुर, गोपालपुर, पंडितपुर, हरिनाहपुर, मैदासपुर, रैनी सतखरिया एवं बकुलाही आदि गांवों की दूरी जिला मुख्यालय से कम हो जाएगी। मठहा का पुरवा, आर्चाय का पुरवा, कोपा, बहलोलपुर, राजगढ़, श्रीनाथपुर, डागैचा, भुपियामऊ चौराहे से लगे हुए गांव रानीगंज क्षेत्र से सीधे जुड़ जाएंगे। इस पर विधायक धीरज ओझा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें