फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बम से हमला कर कैश लूटने की कोशिश मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार 

Mon, 30 Dec 2019 02:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
विज्ञापन
बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंझनपुर के नरवा गांव के समीप कड़ा कोतवाली के पास सोमवार सुबह बदमाशों ने एक कैश वैन को लूटने का प्रयास किया। इसे लिए उन्होंने पहले वैन पर बम से हमला किया और जब वह नहीं रुकी तो फिर टायर पर गाली चला दी। लेकिन कैश वैन के ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए गाड़ी को नहीं रोका और बदमाशों की घेराबंदी को तोड़ते हुए कोतवाली पहुंच गया।

विज्ञापन


जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो कड़ा और कोखराज कोतवाली की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी और उसके बाद हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण एक बदमाश पकड़ा गया। जबकि दो अन्य कार छोड़कर फरार हो गए। जख्मी बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें