फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दूल्हे के गंजेपन से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार

Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के सात फेरों के बाद रविवार सुबह विदाई से पहले दूल्हे को गंजा देखकर दुल्हन ने उसकी पत्नी बनने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बरातियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हंडिया निवासी की बेटी की जौनपुर के युवक के साथ तय थी। शनिवार की रात द्वारचार के बाद सात फेरों सहित शादी की रस्म भी पूरी हो गई।
रविवार सुबह विदाई के समय युवती ने दूल्हे को गंजा देखकर उसकी पत्नी बनने से इन्कार करते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। उसके इस निर्णय से घराती व बराती पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का उपहार व नकद वापस कर दिया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि मामले की कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें