मृतक ओम् शिवम् पांडेय की फाइल फोटो
- फोटो : samvad
थाना क्षेत्र में शनिवार रात डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भुंडा गांव निवासी 27 वर्षीय ओम शिवम पांडेय पुत्र बालकृष्ण पांडेय कचहरी में वे वकालत करते थे। शनिवार रात वे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एसबीआई बैंक के पास पहुंचे कि पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की असमय मौत से मां निर्मला देवी समेत पूरे परिवार का हाल बेहाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जहां, डीहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।