फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेजा कार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार 

Thu, 04 Feb 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मारुति ब्रेजा
विज्ञापन
अभी तक लोगों ने तमाम बीमारियों के एक्सपर्ट डाक्टरों के बारे में सुना था। अब पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो ब्रेजा कार चुराने का एक्सपर्ट है। गिरोह ने अब तक एक दर्जन से अधिक ब्रेजा गाड़ियां उड़ा दी हैं। इन गाड़ियों को बिहार और झारखंड में जाली कागज बनवाकर बेच दिया जाता था। जो गाड़ी नहीं बिकती थीं, उनसे मादक पदार्थों की तस्करी की जाती थी। पुलिस ने नैनी क्षेत्र के चार वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए दो ब्रेजा और एक सफारी गाड़ी बरामद की है। 
विज्ञापन


नैनी पुलिस और एसओजी (नारकोटिक्स) टीम ने बुधवार को अरैल बांध रोड पर चेकिंग के दौरान दो ब्रेजा और एक सफारी गाड़ी के साथ राकेश नट, नरेंद्र प्रसाद, पंकज चौधरी, और ऋतिक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों गाड़ियां चोरी की थीं। वाहनों चोरों से लंबी पूछताछ के बाद पता चला कि उनके गिरोह ने प्रयागराज में छह ब्रेजा गाड़ियों को चुराया है। चारों वाहन चोर यूं तो कोई भी गाड़ी चुरा लेते थे लेकिन ब्रीजा गाड़ी चुराने के एक्सपर्ट थे। प्रयागराज के आस पास सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों से भी गिरोह ने तकरीबन एक दर्जन ब्रेजा गाड़ियों को चुराया था। गाड़ियों को यहां से चुराकर सीधा बिहार और झारखंड में बेच दिया जाता था। उससे पहले गाड़ी के फर्जी कागज बना लिए जाते थे।

पुलिस के मुताबिक जिन गाड़ियों को वे बेच नहीं पाते थे, उनसे मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। बिहार के सासाराम में भी पुलिस ने एक ब्रेजा गाड़ी को शराब के साथ पकड़ा था। वह गाड़ी भी इसी गिरोह ने चुराई थी। शातिर बदमाशों के पास से गाड़ी खोलने में इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस, इग्नीशन सिस्टम, चुंबक के दो गुटके, एक प्राइंडर मशीन, तथा अन्य कई इलेक्ट्रानिक उपकरण मिले हैं। 19 ग्राम स्मैक भी बरामद हुआ। दिसंबर महीने में एडीए कालोनी से दो ब्रेजा गाड़ी चोरी हुई थी। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच गिरोह की तलाश में लगी हुई थी। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह और एसओजी नारकोटिक्स प्रभारी महावीर सिंह की टीम शामिल थी। 

मिनटों में कार का खोल देते थे लॉक 

वाहन चोर गिरोह के लोग ब्रेजा गाड़ी का शीशा तोड़कर इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से हैंड लॉक खोल लेते थे। चुंबक के गुटकों से स्टैयरिंग तोड़कर सेंसर चाबी की मदद से गाड़ी स्टार्ट कर लेते थे। गाड़ी को मिर्जापुर होते हुए भभुआ के रास्ते कैमूर और सासाराम में ले जाकर अच्छे दामों में बेच दिया जाता था। पकड़े गए चारों शातिर चोर हैं और बिहार के रहने वाले हैं। राकेश कैमूर जिला, नरेंद्र प्रसाद, पंकज चौधरी और ऋतिक श्रीवास्तव रोहतास जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें