फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मैराथन में ब्रेक, पहली बार नहीं होगी दौड़

Tue, 17 Nov 2020 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
1985 से शुरू इंदिरा मैराथन के आयोजन में इस बार ब्रेक लगने जा रहा है। कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार दौड़ नहीं होगी। बृहस्पतिवार को प्रस्तावित इस आयोजन को लेकर खेल विभाग तथा शासन से कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि इस बार आयोजन नहीं हो पाएगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के मौके पर 19 नवंबर को हर वर्ष इंदिरा मैराथन का आयोजन होता रहा है। इस दौड़ की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर हुई थी। वह आयोजन में शामिल भी हुए थे। इसके बाद एक-दो मौके छोड़ दें तो उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होते रहे हैं।

दो बार पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन दिल्ली में भी हुआ लेकिन आयोजन कभी ब्रेक नहीं हुआ। इस तरह से यह पहला अवसर है जब इंदिरा मैराथन नहीं होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी का कहना है कि इंदिरा मैराथन को लेकर किसी तरह का आदेश नहीं आया है। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें