उन्होंने विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला आकांक्षा राणा से जनपद में होर्डिंगों, डिस्पले बोर्डों व सिनेमा घरों के माध्यम से जनपद में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से रेफर मरीजों की आकस्मिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर बताया गया कि एसआरएन अस्पताल में 50 बेड का आईसीयू आरक्षित रहेगा।
उपमुख्यमंत्री ने हाॅस्पिटल में न्यूरो व एनेस्थीसिया के डाॅक्टरों की राउंड क्लाॅक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के हेल्थ एटीएम की तर्ज पर मेला क्षेत्र के चिकित्सालयों में भी हेल्थ एटीएम लगाए जाने को कहा। उन्होंने मेले में पर्याप्त संख्या में रोड एंबुलेंस, रिवर एंबुलेंस के साथ एयर एंबुलेंस की तैनाती करने को कहा। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. राकेश शर्मा, संयुक्त निदेशक डाॅ. वीके मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशु पांडेय आदि उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम बोले- जेआर की मौत की होगी निष्पक्ष जांच
प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत के मामले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर कोई दोषी है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी।