लगाए जा चुके हैं 9500 पोल
मेला क्षेत्र में बिजली पूर्ति के लिए लगभग 50 हजार पोल लगने हैं। वर्तमान में करीब 9500 पोल लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा दो बिजली घर भी तैयार हो गया है। अरैल की तरफ लाइट भी जगमग होने लगी है। महाकुंभ में लगभग 30 करोड़ रुपये के मूल्य के बिजली खपत होने का अनुमान है।
13 बिजली घरों से होगी आपूर्ति
अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में लगभग पौने चार करोड़ यूनिट बिजली खपत होने का अनुमान है। जिले के 13 बिजली घरों से मेले में आपूर्ति की जाएगी। इनमें दारागंज, बमरौली, फाफामऊ, जार्जटाउन, करेली आदि शामिल हैं। सर्दी अधिक होने से आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
मेला क्षेत्र के तीनों प्रमुख मार्गों पर डेकोरेटिव पोल लगाए जाएंगे। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के चित्र की लाइटों को इनबिल्ट किया जाएगा। इससे सौंदर्यीकरण तो होगा ही साथ ही किसी के बिछड़ने पर उसे आसानी से तलाश भी जा सकेगा। - मनोज गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, महाकुंभ