फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फंदे पर लटकता मिला बीफार्मा का छात्र, कुछ दिन पहले पिता की हादसे में हुई थी मौत

Mon, 03 Nov 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में रविवार की आधी रात बी फार्मा के छात्र ने अज्ञात कारणों से फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के रोकड़ी गांव में रविवार की आधी रात बी फार्मा के छात्र ने अज्ञात कारणों से फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो वह फंदे से लटक रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय राजीव तिवारी पुत्र स्व रामायण तिवारी रविवार की आधी रात कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। सोमवार सुबह परिजन उसे जगाने गए तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह नैनी के किसी स्कूल से बीफार्मा का कोर्स कर रहा था।

नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को गंगा स्नान करके लौट रहे उसके पिता रामायण तिवारी को कौवा बाजार के पास तेज रफ्तार डंपर ने रौद दिया था, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बड़ा भाई सत्यम, बहन खुशी व मां प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महीने के अंदर पिता की सड़क हादसे और पुत्र की खुदकुशी करने से घर और गांव में मातम पसर गया है। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि युवक ने अपनी जान क्यों दी इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें