Bottled water will not be seen on the table in government meetings
अब सरकारी बैठकों में मेज पर नहीं दिखेगा बोतल बंद पानी
0 सभी तरह के आयोजनों में प्लास्टिक के बर्तन आदि के इस्तेमाल पर रोक
प्रयागराज। सरकारी बैठकों तथा अन्य आयोजनों में अब बोतल बंद पानी, प्लास्टिक के गिलास आदि नहीं दिखेंगे। स्टील या कांच के गिलास में पानी मिलेगा। प्लास्टिक के उपयोग पर पाबंदी के क्रम में शासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
किसी बैठक या अन्य कार्यक्रम में बोतल बंद पानी का इस्तेमाल आम चलन में है। मंच पर बैठे मेहमानों के साथ सामने बैठे लोगों को भी बोतल बंद पानी दिया जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकारी बैठकों तथा अन्य आयोजनों में प्लास्टिक तथा थर्मोकोल या इनसे बने बर्तनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। शासन के आदेश पर डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की ओर से भी बृहस्पतिवार को यह निर्देश जारी किया गया। आदेश के अनुसार अपरिहार्य स्थिति में ही प्लास्टिक बोतल तथा गिलास का इस्तेमाल हो सकेगा। अन्य किसी आयोजन में भी प्लास्टिक तथा थर्मोकोल के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं होगा।