फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज में अतिक्रमण दस्ते का विरोध, अभियान स्धगित

विज्ञापन
Opposition to encroachment squad in Shahganj, campaign adjourned - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
प्रयागराज। नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने बृहस्पतिवार को पुराने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाकर कई चबूतरे, शेड ध्वस्त कराए। मौके पर ही अतिक्रमण करने और पालिथीन का उपयोग-भंडारण करने वालों से 98 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। शाहगंज में स्थानीय लोगों ने दस्ते में शामिल अफसरों को घेर लिया। विरोध और हंगामे के कारण अभियान स्थगित कर अफसर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने मुट्ठीगंज जोन कार्यालय से अभियान शुरू किया। गऊघाट, आर्यकन्या चौराहे से मुट्ठीगंज बाजार, हटिया, बहादुरगंज, लोकनाथ चौराहे से शाहगंज थाने तक सड़क और फुटपाथ खाली कराया गया।
मुट्ठीगंज में सड़क पर बालू,गिट्टी आदि रखने पर दो भवन स्वामियों से जुर्माना वसूल किया गया। यहां से हटिया तक आठ चबूतरे और पांच शेड ध्वस्त किए गए। शाहगंज चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों और व्यापारी नेताओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अफसरों को घेर लिया। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अभियान स्थगित कर दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने और पालिथीन अभियान के तहत 98 हजार रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें