फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रिश्ते हुए तार-तार, एक बार फिर बेटे ने पिता का किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में साउथ मलाका में अभिषेक वैश्य ने पिता कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, मां अनीता वैश्य और बहन की हत्या कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया था। अब लल्ला चुंगी चौराहे पर रामदुलारे कोरी की हत्या होने के बाद जब बेटे का नाम सामने आया तो लोगों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया कि एक बार फिर बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर पारिवारिक रिश्तों में इतनी कड़वाहट कैसे पैदा हो रही है कि अपने ही अपनों की जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बढ़ती पारिवारिक कलह के कारण रामदुलारे मानसिक रूप से परेशान थे। आए दिन घर में झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं। रामदुलारे कोरी और उनके बेटों के बीच संबंध काफी समय से खराब थे।
विज्ञापन

कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती थी कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ता था। बेटों के वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं थीं। बताया जाता है कि परिवार के दो बेटों की पत्नियां भी उन्हें छोड़कर चली गई थीं।

-
थाने में हुई थी पंचायत

स्थानीय लोगों ने बताया कि 40-40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात पर शिवकुटी थाने में पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। थाने में पक्षकारों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें