फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचक्यू पर बमबाजी : बलिया समेत पांच जनपदों में भेजी गई बमबाजों की कुंडली

Sun, 26 Jun 2022 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस ने बताया कि बागी गैंग के जिन पांच सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने के संबंध में लिखापढ़ी की गई है, उनमें सरगना विवेक यादव उर्फबागी समेत अन्य शामिल हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय के पास ढाबे पर बमबाजी में शामिल पांच आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए लिखापढ़ी शनिवार को कर दी गई। सिविल लाइंस पुलिस ने पांचों के गृह जनपदों की पुलिस को उनकी कुंडली भेज दी। साथ ही आपराधिक घटनाओं में लगातार संलिप्तता को देखते हुए हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी नियमित निगरानी का भी अनुरोध किया है। उधर फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही।

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि बागी गैंग के जिन पांच सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने के संबंध में लिखापढ़ी की गई है, उनमें सरगना विवेक यादव उर्फबागी समेत अन्य शामिल हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जेल भेजने केसाथ ही इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के संबंध में तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसी के तहत उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई गई। शहर के अन्य थानों में भी दर्ज मुकदमों का ब्यौरा तैयार किया गया। पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता व अब तक हुई कार्रवाई का भी रिकॉर्ड इकट्ठा किया गया।


इस तरह से उनकी पूरी कुंडली तैयार की गई। शनिवार को यह पूरा रिकॉर्ड उच्चाधिकारियों के माध्यम से आरोपियों के गृहजनपद की पुलिस को भेज दिए गए। साथ ही एक पत्र भी लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि संबंधित आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। यह पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। ऐसे में हिस्ट्रीशीट खोलकर इनकी सतत निगरानी किया जाना बेहद आवश्यक है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि  आरोपियों के मुकदमों से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से संबंधित जनपदों में भेज दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां, किसके संबंध में भेजी गई रिपोर्ट
1-  विवेक यादव उर्फ बागी- बलिया
2- अमित गिरि- गोरखपुर
3- हिमांशु सिंह उर्फ शुभम उर्फ शुभ- प्रतापगढ़
4- संदीप यादव- गाजीपुर
5- भानु प्रताप यादव- अमेठी
विज्ञापन

फरार तीन बदमाशों की तलाश में जौनपुर गई टीम
उधर फरार चल रहे तीन बदमाशों की तलाश शनिवार को लगातार पांचवें दिन जारी रही। सिविल लाइंस पुलिस की एक टीम देर रात जौनपुर के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि फरार आरोपियों में शामिल और नामजद दो आरोपियों में से एक अभिषेक शुक्ला जौनपुर का ही रहने वाला है। इस बात की आशंका है कि वह अपने दो अन्य साथियों सोनू कात्या निवासी बलिया व अभिषेक उर्फ गोलू यादव निवासी आजमगढ़ के साथ ही फरार हुआ हो। ऐसे में टीम उसके जौनपुर स्थित घर पर दबिश देने के लिए रवाना हुई है। इसकेसाथ ही दूसरी टीम जल्द ही बलिया और आजमगढ़ भी भेजी जाएंगी।


20 जून को की थी दुस्साहसिक वारदात
पीएचक्यू के पास बमबाजी की दुस्साहसिक वारदात 20 जून को हुई थी। इसमें पीएचक्यू के पास स्थित हरीश भोजनालय को निशाना बनाया गया था। ढाबा संचालक के बेटे चंदन अरोरा पर बमबाजी की गई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक बम भी बरामद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें