फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छात्रों के विवाद में घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ बमबाजी-फायरिंग, धमकों से दहल उठा कटरा

Mon, 23 Jan 2023 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ब्वॉयज हाईस्कूल के 12वीं के छात्रों के बीच हुए विवाद में रविवार रात कटरा दहल उठा। चार कार व पांच मोटरसाइकिलों से आए 35-40 हमलावरों ने कटरा में रहने वाले छात्र तौकीर के घर पर चढ़कर बमबाजी व फायरिंग की।
विज्ञापन
Prayagraj News : कटरा में बमबाजी के बाद थाने पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्वॉयज हाईस्कूल के 12वीं के छात्रों के बीच हुए विवाद में रविवार रात कटरा दहल उठा। चार कार व पांच मोटरसाइकिलों से आए 35-40 हमलावरों ने कटरा में रहने वाले छात्र तौकीर के घर पर चढ़कर बमबाजी व फायरिंग की। इसमें तीन छात्र जख्मी हुए हैं। आरोप बेली निवासी सपा नेता व उसके करीबियों पर है। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


कटरा में जीजीआईसी के पास रहने वाला इरशाद ठेकेदारी करता है। उसका बेटा बीएचएस में 12वीं का छात्र है। रविवार शाम को तौकीर व उसकी कक्षा छात्राओं की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल मिलेनियम इन में फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। यहां मोस्ट पॉपुलर और गॉडफॉदर जैसे अवार्ड भी रखे गए थे।

 

Prayagraj News : कटरा में घर पर की गई बमबाजी। - फोटो : अमर उजाला।

इसमें से गॉडफादर अवार्ड तौकीर को मिला जिसका बेली निवासी 12वीं कक्षा के ही एक अन्य छात्र ने विरोध किया। जिसे लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बेली निवासी छात्र ने इसकी सूचना अपने सपा नेता मामा को दी, तो वह अपने समर्थकाें संग पहुंच गया और विवाद करने लगा। इस दौरान होटल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर विवाद शांत करा दिया।

रात करीब नौ बजे पार्टी खत्म होने के बाद तौकीर अपने तीन साथियों के साथ घर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे सपा नेता और उसके साथ आए 35-40 अन्य युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें लात-घूंसाें से पीटने लगे। वह जान बचाकर भागे तो बम व गोलियां चलाने लगे। घर पर भी बम चलाए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।

विज्ञापन

Prayagraj : कटरा में मकान पर की गई बमबाजी। - फोटो : अमर उजाला।

इससे इलाके में दहशत फैल गई। चीखपुकार मची तो मोहल्ले के लोग दौड़े, जिस पर हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर कर्नलगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में पता चला कि हमले में तौकीर व उसके दो साथी अयान व विनायक यादव जख्मी हो गए। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं से भी अभद्रता की। बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा, जबकि तौकीर के पिता इरशाद अन्य लोगों संग थाने पहुंच गए। हालांकि देर रात तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि घरवालों ने कहा है कि तहरीर सुबह देंगे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें