फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक के बाद एक तीन बैरिकेडिंग प्वाइंट पर बमबाजी, सनसनी

Mon, 18 May 2020 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पुलिस चेक प्वांट पर भी बम फोड़ दे रहे हैं। ऐसी ही वारदात रविवार भोर में अतरसुइया क्षेत्र में हुई जहां एक के बाद एक तीन बैरिकेडिंग प्वाइंट पर बम फोड़े गए। बमबाजी से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जब तक पहुंची, बदमाश फरार हो चुका था। अफसरों का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


वारदात रविवार भोर में करीब चार बजे हुई। रोज की  तरह ही यहां रात्रिकालीन ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैैनात थे। अचानक एक के बाद एक तीन धमाकों से सनसनी फैल गई। पहला धमाका अटाला चौराहे के पास हुआ जहां पुलिस बैरियर पर बम फोड़े गए। इसके कुछ मिनटों बाद ही दूसरा धमाका गोलपार्क पर हुआ जहां बैरिकेडिंग प्वाइंट के पास बम पटककर बदमाश भाग निकला।

पुलिसकर्मी यहां पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे थे कि तभी मीरापुर चौकी के पास लगे बैरियर पर बम फेंका गया। गनीमत रही कि वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर एक के बाद एक हुए धमाकों से पुलिसकर्मी  भी स्तब्ध रह गए। मामला पुलिस बैरियर प्वाइंट पर बमबाजी का था ऐसे में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाने की फोर्स भी आ गई। घंटों जांच पड़ताल चलती रही लेकिन बम फोड़ने वाले का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


इस अतरसुइया थाने के प्रभारी संदीप मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। उधर चर्चा यह भी रही कि बम फोड़ने वाले युवक की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वैसे देर रात तक मामले में कोई  लिखापढ़ी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें