फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.46 करोड़ के गबन में दो आरोपी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
two accused helpers arrested for embezzling 9.46 crore - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ के गबन के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो अन्य मददगारों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ का गबन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। मामले में बैंक अफसरों की तहरीर पर एसडीओ अंशुमान दुबे समेत चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। जिनमें एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा और यूनियन बैंक भदोही में तैनात मैनेजर भी था। रविवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपी प्रवीण कुमार दुबे व अजय वर्मा दोनों निवासी अल्लापुर को गिरफ्तार किया। बताया कि प्रवीण का बेटा जिस स्कूल में पढ़ता है वहां की फीस कोटक महिंद्रा बैंक में जमा होती है। फीस जमा करने जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात अंशुमान से हुई जिसके बाद उसने गबन की रकम में से इन्हें भी लाखों रुपये दिए। इसी तरह प्रवीण के जरिए ही उसकी मुलाकात आभूषण की दुकान चलाने वाले अजय से हुई जिसे भी ब्याज पर रुपये दिए गए। बताया कि प्रवीण के पास से 2.5 लाख जबकि अजय से 50 हजार बरामद हुए हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
सरायइनायत थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पांडेय व इसी थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज चौकी प्रभारी राकेश राय लाइन हाजिर कर दिए गए। इनकी जगह क्रमश: संजय द्विवेदी व दीनानाथ यादव को भेजा गया है। सुरेंद्र वर्मा को मांडा थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि राजेश उपाध्याय कटरा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।

two accused helpers arrested for embezzling 9.46 crore- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें